Internal structure of Earth पृथ्वी की आंतरिक संरचना

 

पृथ्वी की आंतरिक संरचना

आधुनिक भूगर्भ शास्त्रियों ने पृथ्वी की आंतरिक संरचना को 3 परतों में विभाजित किया है।

  • भू-पटल (Crust)
  • भू प्रवार (Mantle)
  • क्रोड (Core)
  • Earth internal structure


    (Crust) भू-पटल –

  • यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी और सबसे पतली परत है।
  • इसकी मोटाई 16 किमी. से 40 किमी तक है। भू-पटल की औसत मोटाई 30 किमी. है।
  • महाद्वीपीय भागों मे इसकी मोटाई 40 किमी. तक है।
  • महासागरों के नीचे Crust की मोटाई 5 से 10 किमी. तक पाई जाती है।
  • महाद्वीपीय Crust ग्रेनाइट और नीस चट्टानों की बनी होती है। जिसके ऊपर अवसादी (Sedimentary) चट्टानों की परत पाई जाती है।
  • महासागरीय (Oceanic) Crust बैसाल्ट चट्टानों की बनी है।
  • Crust और Mantle का सबसे ऊपरी भाग मिलकर स्थल मंडल बनाते है ! जिसकी गहराई 100 किमी तक है
  • स्थल मंडल के नीचे दुर्बल मंडल का विस्तार है। इसकी गहराई 100 किमी से 200 किमी. तक है।
  • यह दो भागों में विभक्त है – ऊपरी Crust और निचला Crust इन दोनों के बीच में कोनार्ड असंबद्द्ता पाई जाती है !
  • निचले Crust के बाद Mantle शुरु होता है , तो इन दोनों यानी Crust और Mantle के बीच भी एक असंबद्द्ता पाई जाती है जिसे मोहो असंबद्द्ता कहते है !
  • (Mantle) भू-प्रवार –

  • Mantle पृथ्वी की बीच वाली परत है जिसकी मौटाई 2900 किमी. तक है।
  • Mantle के 2 भाग पाए जाते है। 1.ऊपरी Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. तक है। 2.निचली Mantle :- इसकी गहराई 700 किमी. से 2900 किमी तक है। इन दोनों के बीच रेपटी असंबद्द्ता पाई जाती है !
  • इसके बाद Core शुरु होता है तो Mantle व Core के बीच जो असंबद्द्ता पाई ज़ाती है उसे हम गुटेनबर्ग असंबद्द्ता कहते है !
  • क्रोड (Core) –

  • यह पृथ्वी की सबसे आंतरिक भाग है। जो Mantle के नीचे पृथ्वी के केन्द्र तक पाया जाता है।
  • इसकी गहराई 2900 किमी. से 6371 किमी. तक है।
  • Core को दो भागों में बांटा गया है आंतरिक Core और बाहरी Core ! इन दोनो के बीच जो असंबद्द्ता पाई जाती है उसे हम लेहमैन असंबद्द्ता करते है !
  • पृथ्वी के समस्त आयतन (Volume) का 5% Crust , 83% Mantle और 17% Core पाया जाता है।
  • इन तीनों स्तरों के बीच प्रथ्वी के गर्भ में कुछ असंबद्धताऐं (Discontinuity) पाईं जाती है , जिनके बारे में हम अक्सर भूल जाते है कि कौन सी असंबद्धता किस किन दो स्तरों के बीच पाई जाती है , तो आज हम आपको इसी के बारे में GK Tricks बतानें जा रहे है जिससे कि आप ऊपर (Crust) से नीचे (Core) विभिन्न असंबद्धताऐं (Discontinuity) को क्रम से याद रख पाऐंगे ! कुल 5 असंबद्धताऐं (Discontinuity) पाई जाती है !

    Previous Post Next Post